आस्था का आलोक: बोकाखात में श्री सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

आस्था का आलोक: बोकाखात में श्री सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
Aiidesh photo

Aiidesh News : 24 April - 2026 : 

कैलाश पटवारी :

बोकाखात की धरती एक बार फिर आस्था और भक्ति की अनूठी गाथा लिखने जा रही है। श्री सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी का नवनिर्मित भव्य मंदिर 29 अप्रैल से 3 मई तक पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का साक्षी बनेगा।  वैदिक मंत्रोच्चार, शंख-घड़ियाल की गूंज और भक्तिभाव से ओतप्रोत वातावरण में कलश यात्रा, धर्म-ध्वजा आरोहण, हवन, संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ, भजन संध्या, नगर परिक्रमा और सांस्कृतिक संध्या जैसे विविध कार्यक्रम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करेंगे।  समाज की प्रमुख संस्था और स्वागत समिति के नेतृत्व में तैयारियां चरम पर हैं। इस अवसर पर 125 वर्षों की आस्था और मंदिर के गौरवशाली इतिहास को समेटे स्मारिका का विमोचन भी होगा, जो इस पावन धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा।  आचार्य पं. विनोद चतुर्वेदी (वृंदावन धाम) के सानिध्य में सम्पन्न होने वाले इस महोत्सव में श्रद्धालुओं को सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया है।  यह महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि बोकाखात की सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक आस्था का उत्सव है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।  

*********