आगामी विधानसभा चुनाव 2026 से पूर्व बोकाखात में सामान्य पर्यवेक्षक का निरीक्षण :
Aiidesh News : 21 March - 2026 :
आगामी विधानसभा चुनाव 2026 से पूर्व सामान्य पर्यवेक्षक हिम्मत सिंह बारहाठ (IAS) ने आज 105 नंबर बोकाखात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों की सुविधाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं और समग्र तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से विचार-विमर्श किया और सभी को चुनाव को सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने का आह्वान किया। इस निरीक्षण में उनके साथ गोलाघाट जिले की अतिरिक्त उपायुक्त एवं बोकाखात की प्रभारी सर्कल अधिकारी देवाहुति डेका, कार्यकारी मजिस्ट्रेट अंकिता बरुआ तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
********



