भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी बोकाखात की बेटी उमा छेत्री का बोकाखात में भव्य अभिनंदन :

भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी बोकाखात की बेटी उमा छेत्री का बोकाखात में भव्य अभिनंदन :
Aiidesh Photo
भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी बोकाखात की बेटी उमा छेत्री का बोकाखात में भव्य अभिनंदन :
भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी बोकाखात की बेटी उमा छेत्री का बोकाखात में भव्य अभिनंदन :

भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी बोकाखात की बेटी उमा छेत्री का बोकाखात में भव्य अभिनंदन :

Kusum Mishra : 25 July 2023 :  

बांगलादेश की धरती पर पहलीबार के लिए आयोजित अंतराष्ट्रीय महिला क्रिकेट शृंखला के  भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्थान प्राप्त भारतीय महिला टीम की ओर से इस शृंखला में भाग लेकर अपने गृह भूमि पर उपस्थित होने पर बीते कल  अर्थात 24 जुलाई को बोकाखात में राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी तथा बोकाखात की बेटी उमा छेत्री को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बोकाखात जिला खेल संघ के सौजन्य से स्थानीय खेल मैदान में आयोजित एक गरिमापूर्ण अभिनन्दन कार्यक्रम में बोकाखात जिला क्रीड़ा संस्था, बबोकाखात मास्टर्स एथलेटिक्स, बोकाखात प्रेस क्लब, बोकाखात महकमा -पत्रकार संस्था , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जारनेलिष्ट एशोसिएशन, और महकमा छात्र संघ के संग 70 से भी अधिक दल संगठन ,व्यक्तियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी उमा छेत्री को फुलाम गमछा, सेलेंग चादर, सरुदैया जापि और क्रिकेट का बल्ला से, मान पत्र आदि से गर्मजोशी से अभिनन्दन किया गया। उमा छेत्री ने क्रिकेट का आदि पाठ ग्रहण किया बोकाखात खेल मैदान में  बोकाखात जिला क्रिकेट संस्था के सचिव संजीव सैकिया संचालित एक कार्यक्रम में स्वगत भाषण पेश किया कृषि मंत्री तथा बोकाखात के विधायक अतुल बोरा ने। अभिननंदन कार्यक्रम में उमाछेत्री को क्रिकेट का आदि पाठ सिखाने वाले राजा रहमान, प्रशिक्षक नेहबूब आलम,उमा छेत्री के पिता लोक वहादूर छेत्री, माता दीपा छेत्री, विशेष सहयोग प्रदान करने वाले असम क्रिकेट संस्था के पूर्व सहायक सचिव अजय शर्मा, बोकाखात क्रिकेट विभाग के सचिव पंकज बोरा को जिला क्रिकेट संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस अभिनन्दन कार्यक्रम में बोकाखात के विधायक तथा कृषि मंत्री अतुल बोरा, अतिरिक्त जिला आयुक्त तथा बोकाखात का कार्यवाहक महकमाधिपति 

 डॉ नेहा यादव, असम खेल आयोग के उपाध्यक्ष आकाश फुकन और भारतीय जनता पार्टी गोलाघाट जिला अध्यक्ष देव प्रदीप बोरा,बोकाखात जिला खेल संघ के उपाध्यक्ष बोधराज छेत्री, कानूनी सलाहकार जगत कलिता, विशिष्ट क्रीड़ा संगठक डॉ पुलिन बरकटकी, बोकाखात पालिका के अध्यक्ष रत्नेश्वर बरुआ, असम राज्यिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष जीतू शर्मा राजखोवा, विशिष्ट समाजसेवी महावीर प्रसाद आगरवाला, अनिमेष सैकिया, उमा छेत्री के कोच राजा रहमान, नेहबूब आलम एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बोकाखात जिला खेल संघ के सचिव संजीव सैकिया ने किया और स्वागत भाषण बोकाखात जिला खेल संघ के अध्यक्ष तथा कृषि मंत्री अतुल बोरा ने दिया।  पुरस्कार समारोह में राजा रहमान, कोच मेहबूब आलम, उमा छेत्री के पिता लोक बहादुर छेत्री और मां दीपा छेत्री, असम क्रिकेट बोर्ड के पूर्व सहायक सचिव अजय शर्मा और बोकाखात क्रिकेट विभाग के सचिव पंकज बोरा आदि उपस्थित थे।  पुरस्कार ग्रहण कर आवेगिक उमा छेत्री ने संवाददाताओं से कहा कि वह बोकाखात के साथ-साथ असम और उत्तर पूर्व की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.। इधर इस तरह के एक कार्यक्रम में बोकाखात महकमा प्रशासन की ओर से सम्मानित न किए जाने पर लोगों में चर्चा का विषय है। भारतीय क्रिकेट महिला टीम में स्थान प्राप्त करने वाली उमा छेत्री असम के पहली खिलाड़ी है।बोकाखात के कांधुलीमारी गाँव के निवासी  किसान लोक वहादुर छेत्री और दीपा वहादुर छेत्री की पुत्री है। बांग्लादेश के मीरपुर में भारत-बांग्लादेश क्रिकेट श्रृंखला में भाग लेने के बाद गत 23 जुलाई को बोकाखात पहुंचीं।

 ***********