अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की बोकाखात शाखा का नवगठित समिति का शपथ ग्रहण : स्नेह संगम उत्सव का आयोजन :

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की बोकाखात शाखा का नवगठित समिति का शपथ ग्रहण : स्नेह संगम उत्सव का आयोजन :
Aiidesh photo

Aiidesh News : 18 April - 2026 :  

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अधीनस्थ नवगठित बोकाखात शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गत 11 अप्रैल को बोकाखात नगर के एक निजी होटल में आयोजित हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की असम प्रदेश अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने आगामी कार्यकाल के लिए बोकाखात शाखा की नई कार्यकारिणी समिति को शपथ दिलाई।  

इस अवसर पर बोकाखात शाखा की अध्यक्ष रीना चौधरी, संपादिका ज्योति पारिक, कोषाध्यक्ष सोनू चौधरी तथा समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याओं ने सम्मेलन की नीति, आदर्श और अनुशासन का पालन करने की शपथ ली। शपथ ग्रहण से पूर्व आयोजित कार्यकारिणी बैठक में संपादिका रीना चौधरी ने पूर्व कार्यकाल में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं कोषाध्यक्ष सोनू चौधरी ने आय-व्यय का वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया। विदाई अध्यक्ष अजिता जालान ने अपने कार्यकाल में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों और सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित कार्यकारिणी समिति को शुभकामनाएँ दीं।  

समारोह में उपस्थित होकर असम प्रदेश अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने आगामी अधिवेशन के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत तीन बार ‘ॐकार’ का जाप कर प्रार्थना से हुई।  समानांतर रूप से ‘स्नेह संगम’ उत्सव भी मनाया गया। इस बार उत्सव का विषय ‘बिहू’ था। इस स्नेह संगम उत्सव में पारंपरिक असमिया "गामोसा" प्रदर्शन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।  

**********