वरिष्ठ पत्रकार जीतु शर्मा राजखोवा को 'लाइफटाइम अचीवमेंट जर्नलिज्म अवार्ड' से किया जाएगा सम्मानित :
Aiidesh News : 24 April - 2026:
कैलाश पटवारी
वरिष्ठ पत्रकार जीतु शर्मा राजखोवा को उनकी दीर्घकालीन और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए 'ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन' द्वारा "लाइफटाइम अचीवमेंट जर्नलिज्म अवार्ड" (आजीवन पत्रकारिता गौरव सम्मान) से अलंकृत किया जा रहा है।
पत्रकारिता के उच्च प्रतिमान स्थापित करने और समाज को नई दिशा देने के उनके निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है यह सम्मान। आगामी 17 मई को गोलाघाट में आयोजित होने वाले एक गरिमामयी समारोह में उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उनकी इस गौरवशाली उपलब्धि पर समस्त शुभचिंतकों, प्रशंसकों और स्नेहीजनों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।
*******



