बोकाखात पूवति साहित्य सभा द्वारा वरिष्ठ एवं आजीवन सदस्यों का सम्मान :
Aiidesh News :
कैलाश पटवारी : 18 अप्रैल :
असमिया नववर्ष और रंगाली बिहू के पावन अवसर पर पूवति साहित्य सभा ने एक सराहनीय पहल की। 16 अप्रैल को समिति के एक दल ने वरिष्ठ एवं आजीवन सदस्यों के घर-घर जाकर नववर्ष की शुभकामनाएं के साथ सम्मान किया। इस श्रद्धा निवेदन कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष गोपिकानंद सइकिया, सचिव नमिता बोरा, पूर्व अध्यक्ष कल्पना चेतिया, पूर्व सचिव एवं वर्तमान जिला प्रतिनिधि गीतांजलि कलिता तथा कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रभा सइकिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
दल ने साहित्य सभा के आजीवन सदस्य एवं विशिष्ट समाजसेवी राजेंद्र निमोदिया, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र नाथ शर्मा, सलाहकार हरि प्रसाद बरठाकुर, रामचंद्र बरदलै, आनिशुर रहमान और पुतुली खाउंड समेत असम साहित्य सभा के कई वरिष्ठ सदस्यों के आवास पर पहुंचकर फुलाम गामोछा, तामूल-पान और सेवा भाव से नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पूवति साहित्य सभा की इस पहल ने नई पीढ़ी को वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और संस्कृति के प्रति दायित्वबोध का सुंदर संदेश दिया। वरिष्ठ सदस्यों ने भी इस स्नेह और सम्मान से अभिभूत होकर नववर्ष में सभी के मंगल की कामना की।
*********



