भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सिमी करण ने बबोकाखात महकमाधिपति के रूप में पदभार संभाला:

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सिमी करण ने बबोकाखात महकमाधिपति के रूप में पदभार संभाला:
Aiidesh Photo

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सिमी करण ने बबोकाखात महकमाधिपति के रूप में पदभार संभाला:

 Kusum Mishra 

Aiidesh News  : 3 August 2023  :

भारतीय प्रशासनिक सेवा के २०२० वर्ष प्रशासनिक अधिकारी सिमी करण ने आज  नव नियुक्त बोकाखात महकमाधिपति  के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यवाहक महकमाधिपति बोकाखाट राजस्व चक्र अधिकारी सौविक दत्त से नव नियुक्त महकमाधिपति सिमि करण ने पदभार ग्रहण किया । 

इस उपलक्ष्य बोकाखात महकमाधिपति कार्यालय में महकमा प्रशासन के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने नवनियुक्त महकमाधिपति सिमी करण को स्वागत किया। उल्लेख है कि बोकाखात नवनियुक्त महकमाधिपति सिमि करण ने इसके पहले1उत्तर शाल्मरा के  महकमाधिपति के रूप में कार्यरत थी। 

पूर्व के कार्यवाहक महकमाधिपति तथा  अतिरिक्त जिला आयुक्त डॉ. नेहा यादव को  बोकाखात से बिश्वनाथ चार आली तक तबादला करने  के बाद, सिमी करण को बोकाखात महकमाधिपति के रूप में नियुक्त किया गया 

विलाई  के रहने वाले सिमी करण ने विलाई के दिल्ली पब्लिक स्कूल से अपना स्कुली जीवन प्रारंभ कर , मुंबई आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और सन २०२० में भारतीय सिविल सेवा के लिए चुनी गईं।

*******