गोलाघाट में 'केसरिया' तूफान: भाजपा-अंगप गठबंधन ने कांग्रेस का किया सूपड़ा साफ, अतुल बोरा और अजंता नेओग की बंपर जीत :

गोलाघाट में 'केसरिया' तूफान: भाजपा-अंगप गठबंधन ने कांग्रेस का किया सूपड़ा साफ, अतुल बोरा और अजंता नेओग की बंपर जीत :
Aiidesh photo

Aiidesh News : 4 May -2026 :

कैलाश पटवारी, बोकाखात :

असम विधानसभा चुनाव के ताजा परिणामों ने गोलाघाट जिले में सत्तारूढ़ भाजपा-अंगप (AGP) गठबंधन की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया है। जिले की सभी प्रमुख सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगियों ने न केवल जीत दर्ज की, बल्कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को भारी मतों के अंतर से शिकस्त दी है।बोकाखात में अतुल बोरा का दबदबाजिले में सबसे बड़ी जीत बोकाखात विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिली, जहाँ असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने 60,537 मतों के विशाल अंतर से रायजोर दल के हरिप्रसाद सैकिया को पराजित किया। बोरा को कुल 80,947 वोट मिले।खुमटाई सीट पर भाजपा के मृणाल सैकिया ने एकतरफा मुकाबले में कांग्रेस की रोजलीना तिर्की को 58,412 वोटों से मात दी। वहीं, सरुपथार में भाजपा के बिस्वजीत फुकन ने असम जातीय परिषद के जीवन चुटिया को 56,080 मतों के अंतर से हराकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।अजंता नेओग और डॉ. मृदुल की शानदार जीत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं कद्दावर नेता अजंता नेओग ने गोलाघाट सीट पर अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी। उन्होंने कांग्रेस के बितुपान सैकिया को 43,759 वोटों से हराया। देरगांव सीट पर भी भाजपा के डॉ. मृदुल कुमार दत्त ने कांग्रेस की सागरिका बोरा को 36,953 मतों के अंतर से पीछे छोड़ते हुए जीत का परचम लहराया।इन परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि गोलाघाट जिले में विकास और गठबंधन की नीतियों पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है, जबकि विपक्ष पूरी तरह अप्रासंगिक नजर आया।

********