बोकाखात में सजेगी बिहू की भव्य महफिल: 7 मई से शुरू होगा दो दिवसीय 'केंद्रीय बसंत उत्सव :

बोकाखात में सजेगी बिहू की भव्य महफिल: 7 मई से शुरू होगा दो दिवसीय 'केंद्रीय बसंत उत्सव :
Aiidesh Photo

Aiihesh News : 27 April - 2026 :

कैलाश पटवारी, बोकाखात :

असम की सांस्कृतिक विरासत और बिहू की उमंग को समेटे 'केंद्रीय बसंत उत्सव' का आगाज आगामी 7 मई से होने जा रहा है। बोकाखात के स्टेशन क्लब, सम्मिलित युवा संघ, मध्य बोकाखात बिहू सम्मिलन, नागरिक कल्याण समिति और केंद्रीय बिहू सम्मिलन के साझा प्रयासों से आयोजित यह उत्सव इस बार बेहद खास होने वाला है। स्वर्ण जयंती वर्ष का उल्लास आयोजन समिति के अनुसार, यह वर्ष मंच बिहू के स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जो कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाएगा। उत्सव का पूरा लेखा-जोखा:

7 मई (पहला दिन): कार्यक्रम की शुरुआत बिहू ध्वजारोहण के साथ होगी, जिसकी अध्यक्षता अतुल बोरा करेंगे। इसके उपरांत दिलीप सइकिया और गोपिकानंद सइकिया द्वारा स्मृति तर्पण व श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। दिन में स्थानीय विभूतियों का सम्मान और बिहू कार्यशाला के प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र बांटे जाएंगे। रात का आकर्षण मिस बिहू रानी-2026 और नामदयांग बिहू रानी-2026 जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताएं होंगी। 8 मई (दूसरा दिन): सुबह मैराथन और पारंपरिक खेलों से खेल प्रेमियों में जोश भरा जाएगा। वहीं, महिलाओं के विशेष कार्यक्रम, शिशु वेशभूषा और स्मृति ग्रंथ का विमोचन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सांस्कृतिक शाम: सितारों की महफिल उत्सव का समापन एक धमाकेदार सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा, जिसका उद्घाटन विधायक अतुल बोरा करेंगे। इस शाम मुख्य रूप से जुबिन गर्ग की मधुर स्मृतियों को समर्पित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मंच पर विकसिता गोगोई, केके मोहन, ब्यूटी बाइलुंग और नाहर सोवाली बिहूदल अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। बोकाखात इस उत्सव के जरिए परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत मिलन का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

*********