१ अप्रैल से बोकाखात में हनुमान हनुमान जन्मोत्सव :
Aiidesh News : 31 March- 2026 :
बोकाखात में हनुमान जन्मोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम 1 अप्रैल से प्रारंभ होगा। श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार मेला का आयोजन नहीं होगा। कार्यक्रम श्री सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 1 अप्रैल : प्रथम दिवस पर कलश यात्रा, भजन संध्या और दीप प्रज्वलन । 2 अप्रैल:दूसरे दिवस पर रामायण पाठ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम। 3 अप्रैल: अंतिम दिवस पर नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकालकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। स्थानीय समितियों और भजन मंडलियों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। आयोजन समिति के प्रमुख विनोद कुमार जालान, अरुण मोरे और दिलीप चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
हनुमान जी का महत्व और इतिहास
हनुमान जी का जन्म माता अंजना और केसरी से हुआ था, जबकि पवन देव उनके आध्यात्मिक पिता माने जाते हैं। वे अपनी अद्भुत शक्ति, साहस, बुद्धि और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध हैं। रामायण में हनुमान जी ने सीता जी की खोज, संजीवनी पर्वत लाना और लंका विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें ‘चिरंजीवी’ माना जाता है और भक्त उन्हें संकटमोचक तथा रक्षक के रूप में पूजते हैं।
धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
हनुमान जन्मोत्सव न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह भक्तों को हनुमान जी के आदर्शों—भक्ति, शक्ति और सेवा की याद दिलाता है। इस आयोजन से नगर में धार्मिक वातावरण और सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रसारित होगा।
********



